This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

प्रेग्नेंसी के दौरान रागी खाने के फायदे

Pregnancy
Written by - Parul Sachdevaअंतिम अपडेट: May 19, 2026
प्रेग्नेंसी के दौरान रागी खाने के फायदे
Likes9 Likes|
Read time8 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • प्रेग्नेंसी में रागी का सेवन मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर और जरूरी विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं।
  • रागी अनिद्रा से बचाती है, दूध की आपूर्ति बढ़ाती है, गर्भावस्था में डायबिटीज को रोकती है, तनाव कम करती है और कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करती है।
  • रागी में मौजूद आयरन और विटामिन सी प्रेग्नेंसी में एनीमिया से बचाव करते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा सेवन से ब्लोटिंग और पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
  • प्रेग्नेंसी में पोषण के लिए क्या चुनें? Explore our MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes).
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
Rating4.3
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Rating4.7
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Rating3.9


प्रेग्नेंसी में रागी: फायदे और पोषक मूल्य (Ragi During Pregnancy: Benefits and Nutritional Value)

प्रेग्नेंसी में रागी का सेवन मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है। खाने का पोषक मूल्य बढ़ाने के लिए बहुत से दक्षिण एशियाई पकवानों में इस अनाज का इस्तेमाल किया जाता है। रागी में प्रोटीन, मिनरल, कैल्शियम, आयरन और नेचुरल फैट होता है। ये पोषक तत्व भ्रूण के विकास और मां को स्वस्थ्य रखने में सहायक होते हैं।

रागी क्या होता है? (What is Ragi?)

रागी भारत में पसंद किया जाने वाला बाजरा है और ये कई तरह के अलग-अलग पकवान बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। ये बाजरा सरसों के बीज जैसा दिखता है और इसे अंग्रेजी में फिंगर माइलेट कहते हैं। रागी के आटा दोसा, इडली, रागी अडाई और दलिया बनाने में इस्तेमाल होता है।
रागी बिना पॉलिश किया बाजरा है, क्योंकि प्रोसेस करने के लिए ये काफी छोटा होता है। रागी में मौजूद ज्यादा आयरन और कार्बोहायड्रेट के चलते ये सभी के लिए आदर्श ब्रेकफ़ास्ट है।

प्रेग्नेंसी में रागी का सेवन करना सुरक्षित होता है? (Is Ragi safe to consume during pregnancy?)

रागी के स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदों के बावजूद, कुछ महिलाएं इसे खाने से बचती हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि उनको ये विश्वास होता है कि रागी खाने से बच्चे का रंग काला होगा। ये एक बेतुका मिथक है, क्योंकि इसका कोई भी वैज्ञानिक सबूत नहीं है कि रागी का बच्चे के कॉम्प्लेकशन पर असर पड़ता है। बच्चे का कॉम्प्लेकशन पूरी तरह से विरासत में मिले अनुवांशिक लक्षणों पर निर्भर करता है।
बल्कि रागी डिलीवरी के बाद भी मांओं के लिए बेहतर मानी जाती है। इसके सेवन से कब्ज की दिक्कत से छुटकारा मिल जाता है, तो दूध की आपूर्ति में सुधार के साथ अनिद्रा में फायदा मिलता है। फिर भी गर्भवती महिलाओं को रागी को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।

रागी पोषण संबंधी जानकारी (RagiNutritional Information)

रागी को पॉवरहाउस सामग्री कहा जाता है, क्योंकि इसमें जरूरी पोषक तत्व होते हैं।

  • रागी में बहुत तरह के माइक्रो- और मैक्रोन्यूट्रीएंट्स के साथ जरूरी विटामिन, प्रोटीन, आयरन और फैट होते हैं।
  • रागी एमिनो एसिड जैसे आइसोल्यूसिन और वेलिन का बेहतरीन प्लांट बेस्ड सोर्स है।
  • रागी में विटामिन सी, विटामिन ई, फोलिक एसिड और कैल्शियम की भी खूब मात्रा होती है।
  • रागी में 336 कैलोरी प्रति 100 ग्राम की अच्छी कार्बोहाइड्रेट मात्रा होती है।

प्रेग्नेंसी के दौरान रागी के स्वास्थ्य से जुड़े फायदे (Ragi'sHealth Benefits During Pregnancy)

प्रेग्नेंसी में रागी के फायदों को कम नहीं आंका जा सकता है, क्योंकि ये बच्चे और मां के लिए बेहतरीन सुपर फ़ूड है। रागी के पोषक तत्व मां को जरूरी ऊर्जा देते हैं और भ्रूण के विकास में भी मदद करते हैं।
प्रेग्नेंसी में रागी के स्वास्थ्य से जुड़े फायदों के बारे में नीचे बताया गया है।

1. आवश्यक पोषक तत्वों से बना: रागी में विटामिन, मिनरल। फाइबर और नेचुरल फैट होते हैं। ये पोषक तत्व गर्भवती महिलाओं के अच्छे स्वास्थ्य और भ्रूण विकास के लिए जरूरी हैं

2. अनिद्रा से बचाता है: रागी में मौजूद एमिनो एसिड गर्भवती महिलाओं की में अनिद्रा से लड़ने में मदद करता है जो प्रेग्नेंसी हार्मोन की वजह से बढ़ जाती है।

3. दूध की आपूर्ति को बढ़ाता है: चूंकि रागी में एमिनो एसिड, कैल्शियम और आयरन अच्छी मात्रा में होते हैं इसलिए ये लेक्टेशन में भी मदद करता है। पोषक तत्व रागी को उन महिलाओं के लिए एक जरूरी फ़ूड बना देते हैं जो मां बन चुकी हैं और बच्चे को दूध पिलाना चाहती हैं।

4. प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज को रोकता है: डॉक्टर उन गर्भवती महिलाओं को रागी खाने की सलाह देते हैं जिनको इस दौरान डायबिटीज होने की संभावना ज्यादा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि रागी में पोलीफेनॉल्स (polyphenols) खूब होता है जिसके चलते ब्लड शुगर अपने आप ही कम हो जाती है।

5. तनाव कम करता है: वो गर्भवती महिलाएं जो बहुत तनाव लेती हैं या वो अवसादग्रस्त हैं, तो उन्हें डाइट में रागी शामिल कर लेना चाहिए। रागी में मौजूद अमिनो एसिड तनाव और डिप्रेशन कम करने में मदद करता है। तनाव कम करना अहम लेकिन अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाने वाला फायदा है जो रागी देता है।

6. कोलेस्ट्रॉल स्तर नियंत्रित रखता है: प्रेग्नेंसी में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा हुआ स्तर मां और अजन्मे बच्चे दोनों के लिए खतरा होता है। उच्च कोलेस्ट्रॉल स्तर की वजह से हायपरटेंशन और दूसरी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। रागी में लेसिथिन और मेथियोनीन अच्छी मात्रा में होता है जिसके साथ मां का कोलेस्ट्रॉल स्तर ठीक रहता है।

7. एनीमिया से बचाता है: गर्भावस्था में एनीमिया रोकना जरूरी होता है, क्योंकि इसका असर भ्रूण के विकास पर पड़ता है। रागी में आयरन और विटामिन सी काफी होते हैं जो प्रेग्नेंसी में एनीमिया होने से रोकते हैं।

प्रेग्नेंसी में कितना रागी खाना सुरक्षित होता है? (How much Ragi is safe to eat during pregnancy?)

रागी पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसको एक दिन में इस्तेमाल करने की कोई एक तय मात्रा नहीं है। हालांकि गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट के साथ कुछ ज्यादा ही सावधानी बरतने की जरूरत होती है, क्योंकि उनके स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। प्रेग्नेंसी में डॉक्टर के बताए डाइट प्लान को अपनाना जरूरी होता है।

गर्भावस्था के दौरान रागी के जरूरत से ज्यादा सेवन की वजह से ब्लोटिंग, दस्त और पाचन से जुड़ी दूसरी दिक्कते हो सकती हैं। रागी से उन महिलाओं को भी बचना चाहिए जिनको पहले से ही स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कते जैसे किडनी की बीमारी या थायरॉइड असंतुलन है। रागी में मौजूद प्रोटीन और गोयट्रोजेनिक (goitrogenic) कंपाउंड स्वास्थ्य से जुड़ी इन दिक्कतों को बढ़ा सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए गर्भवती महिलाओं को रागी खाने से पहले डॉक्टर से परामर्श ले लेना चाहिए।

सारांश (Conclusion)

रागी एक बेहतरीन सुपर फ़ूड है जो गर्भवती महिलाओं के लिए चमत्कार करता है। ये बच्चे और मां को जरूरी पोषक तत्व देने में मदद करता है। रागी और तरह-तरह की रेसिपी में इसके इस्तेमाल के बारे में जानने के लिए Mylo ऐप विजिट करें।

References

1. Kumar A, Metwal M, Kaur S, Gupta AK; et al. (2016). Nutraceutical Value of Finger Millet [Eleusine coracana (L.) Gaertn.], and Their Improvement Using Omics Approaches. Front Plant Sci.

2. Shobana S, Krishnaswamy K, Sudha V; et al. (2013). Finger millet (Ragi, Eleusine coracana L.): a review of its nutritional properties, processing, and plausible health benefits. Adv Food Nutr Res.

Tags

Ragi During Pregnancy in English, Ragi During Pregnancy in Bengali, Ragi During Pregnancy in Tamil, Ragi During Pregnancy in Telugu

गर्भवती माओं की पोषण यात्रा में भरोसेमंद साथी

रागी जैसे सुपरफूड के साथ-साथ सही प्रेग्नेंसी पोषण उत्पाद आपकी और शिशु की सेहत का ख्याल रखते हैं।

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

High Protein Pregnancy Biscuits | Supports Healthy Placenta | Supports Fetal Development | Easy To Digest

3772 Moms bought
₹499₹64923% Off
Rating
4.3
(88)
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

2006 Moms bought
₹720₹104831% Off
Rating
4.7
(62)
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

419 Moms bought
₹999₹154535% Off
Rating
3.9
()

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.